मऊ
मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बख्तावरघाट पुल के पास शहरोज फोरलेन पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बख्तावरघाट पुल के पास शहरोज फोरलेन पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में ट्रैक्टर चालक बब्बन यादव (45), पुत्र सूबेदार यादव, निवासी सलाहाबाद मोड़, गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे का मुख्य कारण सुबह छाया घना कोहरा बताया जा रहा है, जिससे दृश्यता कम होने के कारण ट्रेलर चालक ट्रैक्टर को देख नहीं सका। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रेलर की तलाश जारी है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 17 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/ywtYzm9tyk
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 17, 2025























