मेरठ-बुलंदशहर राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

मेरठ

मेरठ-बुलंदशहर राजमार्ग पर खरखौदा बाईपास के नालपुर कट के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ-बुलंदशहर राजमार्ग पर खरखौदा बाईपास के नालपुर कट के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हापुड़ से मेरठ लौट रहे अबूजर मोटरसाइकिल चला रहे थे और रामिश पीछे बैठे थे। पुलिस के अनुसार, पीछे से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि रामिश पिछले टायर के नीचे आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मोटरसाइकिल चला रहे अबूजर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खरखौदा में भर्ती कराया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन तथा उसके चालक की तलाश कर रही है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.