सहारनपुर
सहारनपुर जनपद के अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज गागलहेड़ी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ भगवानपुर रोड-चांदपुर मार्ग पर हुई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज गागलहेड़ी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ भगवानपुर रोड-चांदपुर मार्ग पर हुई।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक शातिर बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसका दूसरा साथी बदमाश मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा।
घायल बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 17 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/ywtYzm9tyk
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 17, 2025























