बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के पुलिस को गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 15,000 रुपये के इनामी एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पुलिस को गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 15,000 रुपये के इनामी एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी उस संगठित गिरोह का सदस्य है जो अवैध रूप से गौवंश की तस्करी करके उन्हें नेपाल में बेचने का काम करता था।
यह गिरफ्तारी पचपेड़वा थाना क्षेत्र से की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर इस इनामी बदमाश को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय था और गौ तस्करी करके अवैध रूप से धन अर्जित करता था।
पुलिस अब गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है, ताकि इस पूरे अंतरराज्यीय (भारत-नेपाल) गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 17 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/ywtYzm9tyk
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 17, 2025


















