महराजगंज
महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता माननीय प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी द्वारा शिक्षा क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी द्वारा शिक्षा क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की गई। S.N.T. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छात्रों के सर्वांगीण विकास, तकनीकी दक्षता बढ़ाने तथा बड़े विद्यालयों की उच्च सुविधाओं को क्षेत्रीय गरीब तबके तक पहुँचाने के उद्देश्य से तीन स्मार्ट टच स्क्रीन LED डिजिटल बोर्ड स्थापित कराए गए।
डिजिटल बोर्ड के उद्घाटन अवसर पर प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने छात्रों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से ज्ञान अर्जन कर नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा आज की आवश्यकता है और इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन बिहारी त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, जया त्रिपाठी सहित विद्यालय के सम्मानित शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्मार्ट बोर्ड से पठन-पाठन अधिक रोचक, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण होगा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने माननीय प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी का आभार व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र में एक नया आयाम करार दिया।
हापुड़: पिलखुवा डिवीजन में ध्वस्त विद्युत व्यवस्था, टीजी-टू का कार्यालयों पर अवैध कब्ज़ाhttps://t.co/Mg2llm7eSS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 15, 2025


















