हापुड़
हापुड़ जनपद के पिलखुवा पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के पिलखुवा डिवीजन में टेक्नीशियन ग्रेड-2 (टीजी-टू) कर्मचारियों का कार्यालयों में बना कब्जा निगम की कार्यप्रणाली और विद्युत व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के पिलखुवा पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के पिलखुवा डिवीजन में टेक्नीशियन ग्रेड-2 (टीजी-टू) कर्मचारियों का कार्यालयों में बना कब्जा निगम की कार्यप्रणाली और विद्युत व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। एक नवंबर को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी टीजी-टू को तत्काल बिजली घरों पर सब-स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) के रूप में तैनात किया जाए, लेकिन अधिकारियों की साठगांठ के चलते निर्देशों का पालन नहीं हुआ है।
तीन नवंबर तक मूल तैनाती की रिपोर्ट भेजने के आदेश के बावजूद, अब तक किसी भी डिवीजन से रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। कई टीजी-टू अब भी कार्यालयों में लिपिकों का काम संभाल रहे हैं। पिलखुवा डिवीजन में दो कर्मचारी महत्वपूर्ण सीटों पर जमे हुए हैं, जिनमें श्रीओम सिंह तोमर पर कैश से जुड़े कार्यभार की शिकायतें हैं, जबकि राजकुमार सिंह अनुमान पत्र तैयार कराने तक की भूमिका में हैं।
इससे उपभोक्ताओं को आवश्यक कार्यों में विलंब का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं और कर्मचारियों का आरोप है कि कार्यालय व्यवस्थाओं में टीजी-टू के हावी रहने से अनुशासन प्रभावित हो रहा है और बिजलीघरों पर एसएसओ के अभाव में तकनीकी व्यवस्था असंतुलित हो रही है।
निगम के निर्देशों की अवहेलना के बाद भी उच्च अधिकारी अब तक कोई कठोर कदम नहीं उठा सके हैं। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने केवल इतना कहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन किया जाएगा। उपभोक्ताओं ने टीजी-टू को जल्द मूल तैनाती पर भेजने की मांग की है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 मना रहा है तृतीय वर्षगांठ, आज फरेंदा के ग्रीन वैली मैरेज हॉल में बिखरेंगी तृतीय वर्षगांठ की खुशियां। pic.twitter.com/4jxNfootll
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 15, 2025























