हापुड़
हापुड़ जनपद के एनएच-9 के किनारे एक खेत से मिले एक महिला के कंकाल और सूटकेस के रहस्य ने पुलिस के सामने एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के एनएच-9 के किनारे एक खेत से मिले एक महिला के कंकाल और सूटकेस के रहस्य ने पुलिस के सामने एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है।
पुलिस ने कड़ी जांच के बाद इस मामले को सुलझाने का दावा किया है, जिसमें मृतक महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग किए जाने की बात सामने आई है। शुरुआती जांच के अनुसार, महिला की हत्या करने के बाद, उसके शव को सूटकेस में बंद करके खेत में फेंक दिया गया था। समय के साथ, शव कंकाल में बदल गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हत्या ब्लैकमेलिंग के चलते गुस्से में आकर अंजाम दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रही है। यह मामला दिखाता है कि कैसे निजी विवाद और ब्लैकमेलिंग का अंत एक वीभत्स अपराध के रूप में हुआ।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 मना रहा है तृतीय वर्षगांठ, आज फरेंदा के ग्रीन वैली मैरेज हॉल में बिखरेंगी तृतीय वर्षगांठ की खुशियां। pic.twitter.com/4jxNfootll
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 15, 2025























