सनसनीखेज VIDEO: रामपुर की एंबुलेंस में मछली ढोने का दावा, बरेली में हुई वायरल, जांच जारी

बरेली

बरेली जनपद के मरीजों की सेवा के लिए चलाई जाने वाली सरकारी एंबुलेंस के मछली ढोने के कथित उपयोग का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बरेली जनपद के मरीजों की सेवा के लिए चलाई जाने वाली सरकारी एंबुलेंस के मछली ढोने के कथित उपयोग का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रामपुर स्वास्थ्य विभाग की एक एंबुलेंस को बरेली में इस गैरकानूनी काम के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो में यूपी 32 बीजी 9232 नंबर की यह एंबुलेंस बरेली जिले के गांव गौरीशंकर गुलड़िया में खड़ी दिखाई दे रही है, जहां साप्ताहिक बाजार लगता है। आरोप है कि यह एंबुलेंस मरीजों को लाने-ले जाने के बहाने पड़ोसी जिले बरेली के कस्बा सिरौली से होते हुए इस गांव पहुंचती है और यहां से मछली लेकर रामपुर आती है।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपातकालीन सेवाओं के लिए 102 और 108 एंबुलेंस चलाई जाती हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस गंभीर मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दीपा सिंह ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने बताया कि इन एंबुलेंस का नियंत्रण लखनऊ से जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए होता है, इसलिए वह इस संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं कर सकतीं। हालांकि, उन्होंने जांच कराए जाने का आश्वासन दिया है।

 

 

Voice Of News 24