आगरा
आगरा जनपद के पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के राधानगर इलाके में एक भाभी ने अपनी ननद को जन्मदिन का ‘सरप्राइज गिफ्ट’ देने के बहाने गंभीर रूप से घायल कर दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आगरा जनपद के पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के राधानगर इलाके में एक भाभी ने अपनी ननद को जन्मदिन का ‘सरप्राइज गिफ्ट’ देने के बहाने गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, भाभी ने अपनी ननद को एक कमरे में बुलाया और पहले उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद, उसने तवे और चिमटे से ननद के सिर पर एक के बाद एक करीब 50 बार वार कर दिया। इस हमले में ननद गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस घटना ने परिवार और इलाके में सनसनी फैला दी है, जिससे घरेलू हिंसा और पारिवारिक कलह का भयावह रूप सामने आया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है, ताकि इस क्रूर कृत्य के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 मना रहा है तृतीय वर्षगांठ, आज फरेंदा के ग्रीन वैली मैरेज हॉल में बिखरेंगी तृतीय वर्षगांठ की खुशियां। pic.twitter.com/4jxNfootll
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 15, 2025























