जानी में पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

मेरठ

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में चलाए जा रहे पशु चोरों की गिरफ्तारी अभियान के तहत, रविवार रात मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में चलाए जा रहे पशु चोरों की गिरफ्तारी अभियान के तहत, रविवार रात मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह मुठभेड़ बाफर बम्बा से सिसौला जाने वाले रास्ते पर हुई। उपनिरीक्षक वरुण कुमार उपाध्याय अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सिसौला की ओर से आ रही एक बोलेरो पिकअप को रोकने का इशारा करने पर, चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी भगा दी और उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश आसिफ (40 वर्ष) के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से दूसरे बदमाश रमजान (27 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाश आसिफ पुत्र बाबू और रमजान पुत्र इस्लामुद्दीन, दोनों मढ़ियाई, थाना सरधना, जिला मेरठ के निवासी हैं। पूछताछ में दोनों ने 2/3 दिसंबर 2025 की रात ग्राम पांचली से दो भैंसें चोरी करने की घटना को स्वीकार किया है। ये बदमाश जानी और सरधना थानों में पशु चोरी के मामलों में वांछित थे।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो पिकअप बरामद की है। यह सफल कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सरधना तथा प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में जानी पुलिस द्वारा की गई।

 

 

 

Voice Of News 24