मेरठ: सिकंदरपुर में ग्रीन चौपाल का आयोजन, गंगा संरक्षण पर ज़ोर

मेरठ

मेरठ जनपद के गंगा समिति गंगा और अन्य नदियों के संरक्षण के लिए जनमानस को अभियान से जोड़ने के अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखे हुए है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के गंगा समिति गंगा और अन्य नदियों के संरक्षण के लिए जनमानस को अभियान से जोड़ने के अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखे हुए है। इसी कड़ी में, विकासखंड परीक्षितगढ़ के गंगा ग्राम सिकंदरपुर में एक महत्वपूर्ण ग्रीन चौपाल और ग्राम गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता नमामि गंगे मेरठ के जिला परियोजना अधिकारी तुषार गुप्ता ने की। इस दौरान, तुषार गुप्ता ने गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों से उनके दैनिक जीवन में उपयोग किए जा रहे पानी की निकासी के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। यह पहल गांव में जल प्रबंधन और स्वच्छता की स्थिति को समझने के उद्देश्य से की गई।

इसके अतिरिक्त, अधिकारी ने ग्राम प्रधान पति, ग्राम सचिव और पंचायती विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर गांव का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, उन्होंने पिछले वर्ष किए गए पौधारोपण और स्वच्छता की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, आगामी पौधारोपण अभियान के लिए गांव में उपयुक्त स्थानों का चयन भी किया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को और गति मिल सके।

 

 

Voice Of News 24