गाजियाबाद: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कोहरे ने बरपाया कहर, 6 गाड़ियां टकराईं, 4 गंभीर घायल

गाजियाबाद

गाजियाबाद जनपद के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (EPE) पर आज सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वेव सिटी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


गाजियाबाद जनपद के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (EPE) पर आज सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वेव सिटी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

बताया जा रहा है कि सुबह के समय दृश्यता बहुत कम थी, जिसके चलते तेज रफ्तार से आ रहे वाहन समय पर ब्रेक नहीं लगा पाए और यह दर्दनाक हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

 

इस दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही वेव सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर बड़ी मुश्किल से खुलवाया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे कोहरे के दौरान बेहद धीमी गति से और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।

 

 

 

Voice Of News 24