हापुड़ देहात
हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के प्रहलाद नगर निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया है। ठगों ने ऑनलाइन होटल रिव्यू और गूगल मैप पर 5-स्टार रेटिंग देने के बहाने उनसे और उनकी पत्नी की जमा पूंजी के 8.17 लाख रुपए ठग लिए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के प्रहलाद नगर निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया है। ठगों ने ऑनलाइन होटल रिव्यू और गूगल मैप पर 5-स्टार रेटिंग देने के बहाने उनसे और उनकी पत्नी की जमा पूंजी के 8.17 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि 28 अक्टूबर 2025 को उन्हें व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें रेटिंग देकर पैसे कमाने का ऑफर दिया गया। ऑफर स्वीकार करने के बाद ठगों ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया और निवेश कर टास्क पूरे करने का लालच दिया।
झांसे में आकर, मनोज कुमार ने पहले 23 हजार रुपये अलग-अलग खातों में भेजे। 4 नवंबर को, उन्हें ऑनलाइन सामान को ‘बूस्ट’ करने के नाम पर अधिक धन कमाने का लालच दिया गया। 28 अक्टूबर से 9 नवंबर के बीच, पीड़ित ने अपनी पत्नी के खाते से कुल 8,17,000 रुपये साइबर ठगों के खातों में भेज दिए। इस दौरान उन्होंने अपनी सभी जमा पूंजी और सोने के आभूषण तक गंवा दिए।
कोतवाली प्रभारी पटनीश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में जांच शुरू कर दी गई है।























