बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के केंद्र सरकार ने गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) का तीसरा चरण बलरामपुर जिले में शुरू कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के केंद्र सरकार ने गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) का तीसरा चरण बलरामपुर जिले में शुरू कर दिया है। इस चरण के तहत निर्धन परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाएंगे और लाभार्थियों को वर्ष में दो बार मुफ्त गैस सिलेंडर (रिफिल) भी प्रदान किया जाएगा।
पात्रता का दायरा बढ़ा
तीसरे चरण में योजना की पात्रता का दायरा बढ़ाया गया है। अब 1 लाख 20 हजार रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार भी लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, सामान्य वर्ग के ऐसे गरीब परिवार जिनके पास दोपहिया वाहन है, वे अपात्र माने जाएंगे। वर्तमान में जिले में लगभग 2 लाख 40 हजार उज्ज्वला कनेक्शन धारक हैं, जिन्हें होली और दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर मिलता है, जबकि अन्य रिफिल पर 300 रुपये की सब्सिडी दी जाती है।
आवेदन प्रक्रिया
योजना के लिए महिला आवेदक होना अनिवार्य है। आवेदन के साथ दो रंगीन फोटो, बैंक पासबुक, राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छायाप्रति और 1.20 लाख रुपये से कम आय का प्रमाण पत्र/बीपीएल कार्ड संलग्न करना होगा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहायक प्रबंधक सूरज शुक्ल ने बताया कि इच्छुक पात्र महिलाएं नजदीकी गैस एजेंसी पर आवेदन जमा कर सकती हैं, जिसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा सत्यापन किया जाएगा।























