हापुड़
हापुड़ जनपद के घने कोहरे के चलते आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिलखुवा क्षेत्र के अनवरपुर के पास तेज रफ्तार के साथ चल रहीं आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के घने कोहरे के चलते आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिलखुवा क्षेत्र के अनवरपुर के पास तेज रफ्तार के साथ चल रहीं आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
बताया जा रहा है कि दृश्यता बेहद कम होने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया और पीछे से आ रहे कई वाहन नियंत्रित नहीं हो पाए और एक-दूसरे से टकराते चले गए।
इस भीषण टक्कर में गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाने का काम शुरू किया ताकि यातायात को सामान्य किया जा सके। पुलिस ने यात्रियों से कोहरे के दौरान सावधानी से गाड़ी चलाने की अपील की है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 14 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/fr5VVvKSAH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 14, 2025























