गोरखपुर: अंबुज हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त बिट्टू नेपाल सीमा से गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के पुलिस को अंबुज हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


गोरखपुर जनपद के पुलिस को अंबुज हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में गोरखपुर से नेपाल सीमा तक सघन छापेमारी कर रही थी।

जांच में खुलासा हुआ कि बिट्टू ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर आपसी लेनदेन के विवाद में अंबुज की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपियों ने अंबुज की हत्या गोरखपुर में की और फिर शव को छिपाने के लिए महराजगंज जिले में फेंक आए थे।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त बिट्टू की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। इस मामले में पुलिस पूर्व में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24