चित्रकूट: लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, जेवर-कार समेत चार अभियुक्त गिरफ्तार

चित्रकूट

चित्रकूट जनपद के पुलिस ने राजापुर थाना क्षेत्र में हुए एक बड़े लूट कांड का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


चित्रकूट जनपद के पुलिस ने राजापुर थाना क्षेत्र में हुए एक बड़े लूट कांड का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इन अभियुक्तों के पास से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद हुए हैं। बरामद किए गए सामान में लूटे गए जेवर, मोबाइल फोन, एक तमंचा, घटना में प्रयुक्त की गई एक कार और एक मोटरसाइकिल शामिल है, जिन्हें सीज कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह खुलासा पुलिस टीम की सघन जांच और तकनीकी निगरानी के कारण संभव हो पाया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए यह कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.