जौनपुर में भीषण बिजली संकट, सुइथाकलां में सिर्फ 5-6 घंटे आपूर्ति से हाहाकार

जौनपुर

जौनपुर जनपद के सुइथाकलां विद्युत उपकेंद्र के तहत भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सुइथाकलां विद्युत उपकेंद्र के तहत भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले एक सप्ताह से उपभोक्ताओं को दिन-रात मिलाकर केवल 5 से 6 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बार-बार ट्रिपिंग और 10-10 मिनट की कटौती से पेयजल संकट गहरा गया है और खेती-किसानी ठप होने की कगार पर है।

अधिकारियों के मुताबिक, 20 जून तक 24 घंटे आपूर्ति के निर्देश थे। अवधि बढ़ने की मंजूरी न मिलने और ओवरलोडिंग के कारण समस्या गंभीर हुई है। उपकेंद्र की क्षमता 240 एम्पियर है, जबकि लोड 300 एम्पियर से ऊपर पहुंच चुका है। इसके चलते मशीनें स्वतः ट्रिप हो रही हैं। सुइथाकलां से जुड़े अरसिया, डेहरी, समोधपुर, अमारी और विश्व बैंक फीडर बुरी तरह प्रभावित हैं। इसके अलावा, हफ्ते में दो बार 33 KV हाईटेंशन लाइन टूटने से संकट और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आगामी धान की रोपाई पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी। विभाग उच्चादेशों के इंतजार में हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.