सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति के तहत मोहाना पुलिस ने बिछड़े परिवार को मिलाया, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ (बहु बेटी सम्मेलन) कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण और ‘शक्ति दीदी अभियान’ में मोहाना पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ (बहु बेटी सम्मेलन) कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण और ‘शक्ति दीदी अभियान’ में मोहाना पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है।

आज दिनांक 13/12/2025 को थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में मोहाना थाने पर पति-पत्नी के आपसी विवाद से संबंधित एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। आवेदिका ज्योति और उनके पति रामवीर (निवासी हरदासपुर टोला फागुजोत) के बीच घरेलू विवाद था।

क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौर्य के कुशल पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में का. अरविंद चौहान, का. मनीष सिंह और म.का. रोमी तिवारी द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। सफल काउंसलिंग के उपरांत पति-पत्नी के मध्य सुलह-समझौता कराया गया, जिससे परिवार एक बार फिर मिल गया।

परिवार द्वारा मोहाना पुलिस की इस पहल और संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.