सिद्धार्थनगर: बैंक के सामने निर्माणाधीन नींव में मिला नेपाली युवक का शव, हड़कंप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मोहाना चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ठीक सामने एक निर्माणाधीन बाउंड्री की नींव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मोहाना चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ठीक सामने एक निर्माणाधीन बाउंड्री की नींव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची मोहाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक की हुई पहचान:

पुलिस की शुरुआती जांच और प्रयासों के बाद मृतक की पहचान हो गई है। मृतक तिलकराम अहीर (उम्र लगभग 35 वर्ष) पुत्र मोतीलाल अहीर के रूप में हुई है, जो नेपाल राष्ट्र के रूपन्देही जनपद अंतर्गत ठकुरापुर अईचावल, गैडहवा गाव पालिका वार्ड नं0 7 का निवासी था।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत कैसे हुई और वह निर्माणाधीन नींव में कैसे पहुंचा। पुलिस ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और नेपाल स्थित उसके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24