मऊ
मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बबुआपुर पंडितपुरा मोहल्ले में पारिवारिक कलह के चलते एक हृदय विदारक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बबुआपुर पंडितपुरा मोहल्ले में पारिवारिक कलह के चलते एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। 25 वर्षीय रेखा चौहान और उसकी तीन वर्षीय बेटी रितिका मृत पाई गईं।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार, पारिवारिक विवादों से तंग आकर रेखा चौहान ने कथित तौर पर अपनी बेटी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रेखा और राकेश चौहान की शादी को चार साल हुए थे।
सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मां-बेटी मृत अवस्था में पाई गई थीं। रेखा ने फांसी लगाई है, जबकि उनकी तीन वर्षीय बेटी रितिका की मौत का कारण संदिग्ध है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही बेटी की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे के सटीक पारिवारिक कारणों का पता लगा रही है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 11 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/0GLHGEWymb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 11, 2025























