सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु पुलिस ने गोण्डा से गुमशुदा किशोरी को सकुशल बरामद कर माँ को सौंपा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना कपिलवस्तु पुलिस ने गुमशुदगी के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।


सिद्धार्थनगर जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना कपिलवस्तु पुलिस ने गुमशुदगी के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

गुमशुदगी का विवरण

गुमशुदा किशोरी की पहचान रिंकी पुत्री ओमप्रकाश, निवासी महदेवा कुर्मी, थाना कपिलवस्तु के रूप में हुई थी। रिंकी अपने घर वालों को बिना बताए 3 दिसंबर 2025 को कहीं चली गई थी। इस संबंध में उसकी माता किसलावती ने 6 दिसंबर 2025 को थाना कपिलवस्तु में गुमशुदगी (संख्या 08/2025) दर्ज कराई थी।

पुलिस की कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और गुमशुदा रिंकी को आज 11 दिसंबर 2025 को जनपद गोण्डा से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद, आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए रिंकी को उसकी माता किशलावती के सुपुर्द कर दिया गया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. सुमेर यादव, म.का. सुषमा देवी, हे.का. उपेंद्र प्रजापति, का. विपिन वर्मा और का. राहुल यादव शामिल थे। पुलिस की इस तत्परतापूर्ण कार्रवाई पर पीड़ित परिवार ने संतोष व्यक्त किया है।

 

Voice Of News 24