महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे टिकुलहिया पुल के पास नहर पटरी पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे टिकुलहिया पुल के पास नहर पटरी पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार के कारण साइकिल और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भीषण टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी निचलौल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर हालत को देखते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान धर्मवीर (24), विजय गुप्ता (40), मलखा (58), मीरा (50) और गौतम बुद्ध (36) के रूप में हुई है, जो जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार थी। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 11 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/0GLHGEWymb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 11, 2025


















