महराजगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति के मौत से मचा हड़कंप, घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे सीओ बसंत सिंह। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसड़ में अज्ञात कारणों से सड़क किनारे झाड़ियों में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव की शिनाख्त,मोहर निराला (60) के रूप में हुई है,जो कोल्हुई थाना क्षेत्र के परास खाड़ के निवासी बताया जा रहा है।
घटनास्थल पर पहुंचे सीओ, बसंत सिंह
घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा, बसंत सिंह ने तत्काल घटनास्थल का जायजा लिया और उन्होंने परिजनों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि शव के पास से एक कीपैड मोबाईल,₹2132 नक़द और एक पानी का बोतल बरामद हुआ है, जिसमें से फिनायल की गंध आ रही थी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव की शिनाख्त कर ली गई है। फिलहाल पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा परिजनों से मौत की कारण के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 11 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/0GLHGEWymb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 11, 2025


















