मऊ: ज़मीनी विवाद में खूनी संघर्ष का ‘LIVE VIDEO’ वायरल, दो लड़कियाँ गंभीर घायल

मऊ

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रणवीरपुर गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष का लाइव वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रणवीरपुर गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष का लाइव वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह घटना 3 दिसंबर की बताई जा रही है। वीडियो में करीब एक दर्जन लोग आपस में भिड़ते दिख रहे हैं, जिनके हाथों में ईंटें और लाठी-डंडे हैं। ईंटें और लाठियाँ चलने से दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो लड़कियों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया।

सरायलखंसी थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब वायरल वीडियो को आधार बनाकर मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान कर रही है और मामले की विवेचना (जांच) जारी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि वीडियो में दिख रहे सभी उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.