महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पास में मौजूद पानी के बोतल से फिनायल का गंध से गहराया मौत का कारण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसड़ में अज्ञात कारणों से सड़क किनारे झाड़ियों में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
ग्रामीणों ने जैसे ही शव को देखा, शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौत के कारणों के जांच-पड़ताल में जुट गई।

शव की शिनाख्त,मोहर निराला (60) के रूप में हुई है,जो कोल्हुई थाना क्षेत्र के परास खाड़ के निवासी बताया जा रहा है।

गहराया मौत का कारण
घटनास्थल पर जब ग्रामीण और पुलिस की टीम पहुंची तो शव के पास से एक कीपैड मोबाईल,₹2132 नक़द बरामद हुआ, लेकिन मौत का कारण तब गहरा गया जब शव के पास से पानी के बोतल से फिनायल की गंध आ रहा था। अब मौत के कारण पर पड़ा संदेह का पर्दाफाश करने में पुलिस जुट गई है और मोबाईल फोन के माध्यम से परिजनों को सूचना देकर पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.