सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, जेसीबी से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के प्रशासन ने बुधवार दोपहर डुमरियागंज कस्बे में बड़ी कार्रवाई करते हुए तकिया फकीर की सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के प्रशासन ने बुधवार दोपहर डुमरियागंज कस्बे में बड़ी कार्रवाई करते हुए तकिया फकीर की सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है।

तहसीलदार रव कुमार यादव की अगुवाई में राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया। टीम ने गाटा संख्या 217 की भूमि को सार्वजनिक घोषित करते हुए उस पर खड़े किए गए अवैध ढाँचों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया।

स्थानीय शिकायत के अनुसार, इस सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण पहले भी हटाया गया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने दोबारा कब्जा कर निर्माण कर लिया था। इसी को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने यह निर्णायक कदम उठाया।

अधिकारियों ने अवैध कब्जाधारकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में पुनः कब्जा करने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इस भूमि को पूरी तरह से कब्जामुक्त करा दिया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.