महराजगंज रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के भैसा गाँव में रविवार देर शाम रास्ते के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के भैसा गाँव में रविवार देर शाम रास्ते के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, मृतक विनोद तिवारी और बैजनाथ वर्मा के बीच लगभग पाँच फीट चौड़े रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो न्यायालय में भी विचाराधीन है। रविवार शाम को इसी रास्ते पर दोनों पक्षों में पहले नोकझोंक हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष ने विनोद तिवारी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से लहूलुहान विनोद को तत्काल सीएचसी परतावल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुँचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही 3 थानों की पुलिस बल के साथ एडिशनल एसपी सिद्धार्थ मौके पर पहुँचे और गहनता से जाँच-पड़ताल की। एएसपी ने बताया कि गाँव में अब शांति व्यवस्था कायम है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और प्राप्त तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.