बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के आदर्श नगर पालिका परिषद ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपने कर्मचारियों के करीब 41 वर्षों से लंबित बकाया देयकों का पूर्ण भुगतान कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के आदर्श नगर पालिका परिषद ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपने कर्मचारियों के करीब 41 वर्षों से लंबित बकाया देयकों का पूर्ण भुगतान कर दिया है। नगर पालिका ने कुल 196 कर्मचारियों को 9.25 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वितरित कर खुद को पूरी तरह देनदारी मुक्त कर लिया है। इस बड़ी राहत से कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर है।
इस सफलता के उपलक्ष्य में रविवार को एक सम्मान एवं भुगतान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक पल्टूराम मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान 91 कर्मचारियों को 3.70 करोड़ रुपये के बकाये का चेक सौंपा गया। विधायक पल्टूराम ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में विकास कार्यों के साथ कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका को वर्ष 2024 में राज्य वित्त आयोग निधि से 2.83 करोड़ रुपये और वर्ष 2026 में 3.64 करोड़ रुपये की अतिरिक्त ग्रांट मिली थी, जिससे इस चार दशक पुराने लंबित भुगतान का निस्तारण संभव हो सका।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने इसे प्रशासनिक इच्छाशक्ति का प्रमाण बताया। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने इस कार्य को अपने कार्यकाल की प्रमुख प्राथमिकता बताते हुए कहा कि अब भविष्य में मिलने वाले फंड का इस्तेमाल शहर की आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण में किया जाएगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य सहित तमाम सभासद और कर्मचारी उपस्थित रहे।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित ‘हिमालयन कोल्ड स्टोरेज’ में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में उठता काले धुएं का गुबार इतना विशाल था कि इसे करीब 4 किलोमीटर pic.twitter.com/OJbILInX47
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 28, 2026












