महराजगंज:झरोखे से ज्वलनशील पदार्थ फेंककर सैलून में लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

ठूठीबारी/महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कस्बे में नौतनवा रोड स्थित टाइगर मेन्स पार्लर सैलून को बुधवार रात अज्ञात अराजक तत्वों ने आग लगाने की कोशिश की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कस्बे में नौतनवा रोड स्थित टाइगर मेन्स पार्लर सैलून को बुधवार रात अज्ञात अराजक तत्वों ने आग लगाने की कोशिश की। अज्ञात लोगों ने दुकान के झरोखे के रास्ते ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे सैलून के भीतर आग लग गई।

इस घटना में दुकान के अंदर रखी एक कुर्सी सहित कई सामान जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि आग ज़्यादा नहीं फैली और बड़ा नुकसान टल गया।

सुबह दुकान खोलने पर हुआ खुलासा

दुकान के संचालक ने बताया कि बुधवार रात घटना के समय सैलून बंद था। गुरुवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली, तब उन्हें इस वारदात की जानकारी मिली।

पीड़ित संचालक ने तत्काल कोतवाली पुलिस को घटना की लिखित तहरीर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस जांच शुरू, सीसीटीवी फुटेज बनी आधार

घटना का पूरा घटनाक्रम सैलून में लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गया है। पुलिस अब इस फुटेज को आधार बनाकर आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी है।

प्रभारी थानाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की विस्तृत जांच-पड़ताल की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.