परतावल किराये के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में सनसनी

परतावल/महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। भिंड (मध्य प्रदेश) निवासी 30 वर्षीय युवक पवन राठौर ने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना लगभग सुबह 10:30 बजे की है।

पवन राठौर पिछले तीन वर्षों से अपने बड़े भाई आशीष राठौर के साथ परतावल में एक फास्ट फूड स्टॉल चला रहे थे। वह मेहनत से अपना जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन अचानक इस आत्मघाती कदम ने सभी को हैरान कर दिया। पवन की पहचान रोवन थाना क्षेत्र, जनपद भिंड निवासी आदराम राठौर के पुत्र के रूप में हुई है।

घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब पवन का भाई आशीष राठौर अपने कमरे में पहुँचा और उसने पवन को फांसी पर लटका हुआ पाया। आशीष के होश उड़ गए और उसने तुरंत श्यामदेउरवा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया।

चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पवन की शादी हो चुकी थी और उसका एक साल का बेटा भी है। परिवार पर इस दुःखद घटना का गहरा असर पड़ा है, और अब यह सवाल बना हुआ है कि पवन ने यह कदम क्यों उठाया। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर चिंतित हैं और चर्चा का विषय बने हुए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.