सांसद जगदंबिका पाल ने बढ़नी से नई रेल सेवाओं की मांग उठाई, रणनीतिक महत्त्व पर दिया जोर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद से स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल ने संसद के शून्यकाल में सीमावर्ती बढ़नी रेलवे स्टेशन से देश के प्रमुख महानगरों के लिए नई रेल सेवाएं शुरू करने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद से स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल ने संसद के शून्यकाल में सीमावर्ती बढ़नी रेलवे स्टेशन से देश के प्रमुख महानगरों के लिए नई रेल सेवाएं शुरू करने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने रेल मंत्रालय से अनुरोध किया है कि इस सीमावर्ती क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत करने, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने तथा भारत-नेपाल मैत्री संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए बढ़नी स्टेशन से नई रेल सेवाएं तत्काल शुरू की जाएं।

भारत-नेपाल का प्रमुख प्रवेश द्वार

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बोलते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने बढ़नी स्टेशन के रणनीतिक और सामरिक महत्त्व को रेखांकित किया।

संवेदनशीलता: उन्होंने कहा कि बढ़नी रेलवे स्टेशन भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एक अत्यंत संवेदनशील और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्टेशन है।

अंतरराष्ट्रीय प्रवेश द्वार: यह स्टेशन अंतरराष्ट्रीय सीमा से मात्र 100-200 मीटर की दूरी पर स्थित है।

यात्रियों का आवागमन: यह नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं और व्यापारिक आगंतुकों के लिए भारत का प्रमुख प्रवेश द्वार है।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता से कनेक्टिविटी की मांग

सांसद पाल ने इस बात पर जोर दिया कि बढ़नी की सामरिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक महत्ता को देखते हुए, यहां से देश के प्रमुख महानगरों से सीधी कनेक्टिविटी स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने रेल मंत्रालय से विशेष रूप से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों के लिए नई रेल सेवाओं को तत्काल प्रारंभ करने की मांग की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.