सिद्धार्थनगर:कर्ज के बोझ से तंग आकर महिला ने दी जान,तीन बच्चों ने खोई माँ

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हरिगांव गांव में कर्ज के बोझ तले दबी एक 35 वर्षीय महिला ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हरिगांव गांव में कर्ज के बोझ तले दबी एक 35 वर्षीय महिला ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि महिला पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट द्वारा घर पहुंचकर वसूली के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उसके साथ अभद्रता की गई, जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार बताते चले की मृतका की पहचान माया (35) पत्नी राजेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, माया ने कई माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से ऋण (लोन) ले रखा था। हाल ही में तबीयत खराब होने के कारण वह कुछ किश्तें जमा नहीं कर पाई थी।

मृतका की सास गीता देवी ने बताया कि मंगलवार को एक फाइनेंस कंपनी का एजेंट उनके घर आया और किश्त के पैसों के लिए दबाव बनाने लगा। जब माया ने अपनी समस्या बताई, तो एजेंट भड़क गया और उससे कहा कि “किश्त हर हाल में जमा करो। चारों ओर से बढ़ रहे दबाव को माया झेल नहीं पाई और बुधवार को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

पति पंजाब में, तीन मासूम हुए बेसहारा

घटना के समय माया का पति राजेश रोजी-रोटी की तलाश में दो साल से पंजाब में है। खबर मिलने के बाद वह घर के लिए निकल चुका है। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके नाम शिवम (13), सत्यम (11) और शुभम (9) वर्ष हैं। इस दिल दहला देने वाली वारदात से क्षेत्र में कर्ज लेने वाले दहशत में हैं। सूचना मिलने पर वसूली करने वाला एजेंट मौके से भाग खड़ा हुआ।

लोटन कोतवाली के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि “अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.