महराजगंज:जिलाधिकारी ने धान क्रय में तेजी लाने का दिया निर्देश,परतावल मंडी समिति पर क्रय अभिलेख, चेकलिस्ट एवं खरीद व्यवस्था की समीक्षा

महराजगंज/परतावल

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को परतावल मंडी का औचक निरीक्षण कर धान क्रय कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को परतावल मंडी का औचक निरीक्षण कर धान क्रय कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रय अभिलेख,
धान क्रय केन्द्र चेकलिस्ट एवं खरीद व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने अवगत कराया कि परतावल मंडी तृतीय पर अब तक 43 किसानों से 167.24 मीटरिक टन तथा परतावल मंडी चतुर्थ पर 45 किसानों से 131.76

मीटरिक टन धान खरीदा गया है। मंडी क्षेत्र में खाद्य विभाग, मण्डी समिति तथा भारतीय खाद्य निगम सहित कुल 07 धान क्रय केन्द्र संचालित है। निरीक्षण के समय

विभिन्न केन्द्रों पर किसानों में गंगा उपाध्याय (रामपुर), राजेन्द्र मिश्रा (मधवापुर), उन्नय मिश्र (मधवापुर) का धान तौला जा रहा था। किसानों ने बताया कि पंजीकरण
व विक्री प्रक्रिया सहज और सुचारु है तथा किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों से भी जानकारी ली। बताया गया कि परतावल मंडी प्रथम,द्वितीय तथा मण्डी समिति के केन्द्रों पर कई किसानों का धान तौल प्रक्रिया में था। किसानों से संबाद के दौरान कुछ ने अंश निर्धारण की समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इसकी सूचना शासन को भेज दी गई है तथा समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीद की गति तेज की जाए, किसानों से समयबद्ध एवं मानकों के अनुरूप धान खरीद सुनिश्चित हो, किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, किसानों से संपर्क कर उन्हें धान विक्री के लिए प्रोत्साहित किया जाए तथा निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.