रायबरेली धर्म विशेष पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

रायबरेली

रायबरेली जनपद के सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ अमर्यादित और भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


रायबरेली जनपद के सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ अमर्यादित और भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिल एरिया थाना पुलिस ने आरोपी सरोज कुमार को रेवती मजरे कोडरस से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सरोज कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी, जिसका उद्देश्य सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना था। टिप्पणी वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टिप्पणी का संज्ञान लिया और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट या टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.