दिल्ली सपा सांसद बर्क ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू से की मुलाकात, वक्फ डेटा अपलोड की तिथि बढ़ाने की मांग

दिल्ली

दिल्ली जनपद के समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने सोमवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजीजू से दिल्ली में मुलाकात की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


दिल्ली जनपद के समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने सोमवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजीजू से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को एक पत्र सौंपकर वक्फ संपत्तियों का डेटा UMMEED पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की।

सांसद बर्क ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि वक्फ डेटा को UMMEED (केंद्रीय पोर्टल एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास) पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर को समाप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि पोर्टल में लगातार तकनीकी समस्याएं आ रही हैं, जिसके कारण कई राज्यों में बड़ी संख्या में वक्फ संपत्तियों का विवरण अभी तक दर्ज नहीं हो पाया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय सीमा नहीं बढ़ाई गई, तो हजारों मस्जिदें, मदरसे और कब्रिस्तान अपना वक्फ दर्जा खो सकते हैं। यह समुदाय के लिए एक बड़ी समस्या बन जाएगी।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.