हमीरपुर विवाद सुलझाने गए सिपाही को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, बेरहमी से पीटा

हमीरपुर

हमीरपुर जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव (हरौलीपुर चौकी) में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हमीरपुर जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव (हरौलीपुर चौकी) में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान सिपाही आशीष मौर्य को भीड़ ने पकड़ लिया और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई की।

जानकारी के अनुसार, सिपाही आशीष मौर्य एक शिकायत की जांच के लिए चौकीदार के साथ मौके पर पहुंचे थे। आरोपी पक्ष के लोगों ने अचानक पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बीच सिपाही को बंधक बनाया गया और लाठी-डंडों से पीटा गया। बताया जा रहा है कि उसके सिर पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया है।

गंभीर रूप से घायल सिपाही आशीष मौर्य को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.