कन्नौज दबंगों ने पिता-पुत्र पर किया जानलेवा हमला, 12 के खिलाफ FIR की मांग

कन्नौज

कन्नौज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के प्यारेपुर्वा गांव में दबंगों ने आपसी रंजिश के चलते पिता और पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कन्नौज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के प्यारेपुर्वा गांव में दबंगों ने आपसी रंजिश के चलते पिता और पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक हमले में पीड़ित पिता का हाथ टूट गया और पुत्र का सिर फट गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में पिता-पुत्र किसी तरह सदर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

पीड़ित रोधन (पिता) ने इस घटना के संबंध में पुलिस को 12 हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Voice Of News24