सहारनपुर भीषण सड़क हादसा, बजरी से भरा डंपर कार पर पलटा एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर आज एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सहारनपुर जनपद के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर आज एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बजरी लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया।

हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह से डंपर के नीचे दब गई। स्थानीय लोगों और पुलिस को कार सवारों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। डंपर चालक की लापरवाही के कारण हुए इस हादसे से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.