लखनऊ बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

लखनऊ

लखनऊ जनपद के मड़ियांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ जनपद के मड़ियांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुफीद, शिवम, और सलमान के रूप में हुई है। ये तीनों शातिर चोर पहले बंद घरों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ज्वैलरी (आभूषण) और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद माल की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए टीम गठित की गई थी, जिसने इन तीनों शातिर चोरों को धर दबोचा। पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर इनके नेटवर्क और चोरी के अन्य मामलों के बारे में जानकारी जुटा रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.