ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता: 18 साल पुराने हत्या मामले में 4 दोषियों को आजीवन कारावास

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जनपद में अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के जनपद में अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने वर्ष 2006 के ओंकारनाथ पांडेय हत्याकांड में सभी चार मुख्य आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

यह मामला ठूठीबारी थाना क्षेत्र के कड़जा गांव से संबंधित था। कोर्ट ने दोषी गिरीशचंद्र पांडेय, शशिकांत पांडेय, राजन पांडेय और अखिलेश पांडेय को आजीवन कारावास के साथ-साथ 20,000 रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। जुर्माना न देने पर उन्हें छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

एसपी के मार्गदर्शन में, अभियोजन विभाग और विवेचना टीम ने इस मामले में मजबूत पैरवी सुनिश्चित की। थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र, पैरोंकर मनमोहन मिश्रा और जिला सरकारी अधिवक्ता ब्रजेंद्र त्रिपाठी की प्रभावी पैरवी से यह कठोर दंड संभव हो सका।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ का उद्देश्य अपराधियों को सख्ततम सजा दिलाकर पीड़ितों को न्याय दिलाना है।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.