झांसी में साइबर फ्रॉड पर नकेल दो ठगों से ₹57,500 कैश बरामद, जेल भेजा

झांसी

झांसी जनपद के साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए झांसी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


झांसी जनपद के साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए झांसी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से ₹57,500 कैश और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी साजिद के बैंक खातों पर 10 अलग-अलग साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज थीं, जबकि दूसरे आरोपी शारिक के खातों पर भी एक शिकायत दर्ज मिली।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बरामद हुई इस रकम को साइबर ठगी से अर्जित की गई अवैध कमाई बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इन ठगों के नेटवर्क और फ्रॉड के तरीके की गहनता से जांच कर रही है, जिसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.