मेरठ नगर निगम: 1 वोट के चक्कर में भिड़े भाजपाई, कार्यकारिणी चुनाव निरस्त

मेरठ

मेरठ जनपद के नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव सोमवार को भाजपाइयों की अंदरूनी कलह और हंगामे की भेंट चढ़ गया,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव सोमवार को भाजपाइयों की अंदरूनी कलह और हंगामे की भेंट चढ़ गया, जिसके कारण चुनाव अधिकारी को पूरी प्रक्रिया निरस्त करनी पड़ी।

चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं और पार्षदों में शुरू से ही मनमुटाव था। सोमवार को यह कड़वाहट खुलकर सामने आ गई जब भाजपाई एक-दूसरे का विरोध करते नजर आए।

यह विवाद तब गहराया जब पार्षद संजय सैनी ने पार्टी नेताओं के दबाव के बावजूद नामांकन वापस लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद, पार्षद अनुज वशिष्ठ ने संजय सैनी के नामांकन को रद्द कराने की मांग करते हुए हंगामा किया।

पार्टी के भीतर मतभेद इतना बढ़ गया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी और अब नए सिरे से चुनाव कराया जाएगा।

 

 

Voice Of News24