सिद्धार्थनगर:सड़क हादसे में राम प्रकाश गौड़ की दर्दनाक मौत: बांसी-धानी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने ली जान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर मुस्तहकम गांव के निवासी राम प्रकाश गौड़ (42) की सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर मुस्तहकम गांव के निवासी राम प्रकाश गौड़ (42) की सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बांसी-धानी मार्ग पर विशुनपुर चौराहा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल संयुक्त चिकित्सालय बांसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राम प्रकाश गौड़ (फाइल फोटो)
राम प्रकाश गौड़ (फाइल फोटो)

मिली जानकारी के अनुसार, विशुनपुर मुस्तहकम गांव निवासी राम प्रकाश गौड़ पुत्र बिंदरा सोमवार की शाम लगभग सात बजे अपने गांव से सकारपार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह विशुनपुर चौराहा से आगे चतुर्वेदी फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचे, तभी बांसी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि राम प्रकाश गौड़ बुरी तरह से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद तुरंत ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल अवस्था में राम प्रकाश को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय बांसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तीन संतानों का सहारा थे राम प्रकाश

हादसे में जान गंवाने वाले राम प्रकाश अपने पिता बिंदरा की तीन संतानों में मझले थे। वह शादीशुदा थे और अपने पीछे पत्नी रागिनी, बड़ी बेटी पूजा (12), छोटी बेटी सुधा (9) और बेटे मनीष (7) को छोड़ गए हैं।

बताया गया है कि राम प्रकाश रोजी-रोजगार के सिलसिले में कानपुर में रहते थे और एक सप्ताह पहले ही अपने घर लौटे थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.