महाराजगंज
महाराजगंज जनपद के चंद्रिका शर्मा फुला देवी सेवा ट्रस्ट द्वारा रामपुर बुजुर्ग में आयोजित दो दिवसीय रामपुर उत्सव के दूसरे दिन निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के चंद्रिका शर्मा फुला देवी सेवा ट्रस्ट द्वारा रामपुर बुजुर्ग में आयोजित दो दिवसीय रामपुर उत्सव के दूसरे दिन निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर से रामपुर बुजुर्ग सहित आस-पास के कई गांवों के आर्थिक रूप से कमजोर सैकड़ों ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मिला।
नेत्र जांच: 250 आंख के मरीजों की जांच की गई और उन्हें 200 निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
जांच और दवाएं: 150 से अधिक ग्रामीणों की शुगर और ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच की गई और उन्हें दवाएं दी गईं।
विशेषज्ञ सेवाएं: शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनी सर्जन), हड्डी रोग विशेषज्ञ और जनरल फिजिशियन डॉक्टरों ने भी मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं और खान-पान तथा परहेज संबंधी सुझाव दिए।
आयोजनकर्ता: कोलकाता विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त आचार्य डॉ. अमरनाथ और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विशंभर नाथ शर्मा सहित कई प्रमुख शिक्षाविदों और आयोजक मंडल ने शिविर में सम्मिलित सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया। शिविर का संयोजन के. के. शुक्ला ने किया।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 16 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/3UqxCJQVlR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 16, 2025





















