सिद्धार्थनगर: गुमशुदा बालिग लड़की ने घर जाने से किया इनकार, बोली- ‘नहीं जाना चाहती माता-पिता के साथ’

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उस्का थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुई एक बालिग लड़की को आज शुक्रवार को पुलिस ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के उस्का थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुई एक बालिग लड़की को आज शुक्रवार को पुलिस ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। इस दौरान लड़की के माता-पिता भी मौजूद थे, लेकिन लड़की ने अपने बयान में स्पष्ट कर दिया कि वह फिलहाल घर नहीं जाना चाहती।

परिजनों ने बताया कि लड़की के अपहरण का एक पुराना मामला मुंबई में दर्ज है, जिसमें गांव का एक शादीशुदा युवक पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भी गया था और वर्तमान में जमानत पर बाहर है। पिता ने आरोप लगाया कि जमानत पर छूटा आरोपी उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। इसी बीच, 22 अक्टूबर को लड़की घर से लापता हो गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौर्यन के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी और स्थानीय इनपुट्स के आधार पर लड़की को सुरक्षित बरामद किया।

सीओ सदर विश्वजीत सौर्यन ने बताया कि लड़की बालिग है और उसने मजिस्ट्रेट के समक्ष घर न जाने की इच्छा व्यक्त की है। कानून के अनुसार, उसे अपनी इच्छा से रहने का अधिकार है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि लड़की की सुरक्षा और उसके बयान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, साथ ही पुराने मामले से जुड़े आरोपी की जाँच भी जारी है।

 

Voice Of News 24