सिद्धार्थनगर :फरार चल रहे मोहाना थाना के 2 इनामी सिपाही मनाली से गिरफ्तार,एसपी ने घोषित किया था 25-25 हजार रुपये का इनाम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पिछले कई दिनों से फरार चल रहे मोहाना थाना के चार सिपाहियों में से दो को सिद्धार्थनगर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के मनाली से गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पिछले कई दिनों से फरार चल रहे मोहाना थाना के चार सिपाहियों में से दो को सिद्धार्थनगर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के मनाली से गिरफ्तार कर लिया है। फरार सिपाहियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

गिरफ्तार सिपाही और मामला

गिरफ्तार सिपाहियों की पहचान राजन सिंह और मनोज यादव के रूप में हुई है। पुलिस टीम दोनों को गिरफ्तार कर सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गई है और संभावना है कि वे जल्द ही जिले में पहुंच जाएंगे।

यह पूरा मामला कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर (चंपापुर) निवासी रजनीश पटेल पर जानलेवा हमले से जुड़ा है।

क्या हुई थी घटना?

जानकारी के अनुसार बताते चले की 22 अक्टूबर की रात रजनीश पटेल दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस लेकर जा रहे थे। बर्डपुर स्थित एक मैरिज हॉल के पास, जब वे समिति के सदस्यों का इंतजार कर रहे थे, तभी मोहाना थाना के चार सिपाही (मनोज यादव, मंजीत सिंह, अभिषेक गुप्ता और राजन सिंह) वहां पहुंचे।

विवाद और अपहरण: सिपाहियों ने प्रतिमा रुकवाने का कारण पूछा और विवाद बढ़ने पर चारों ने रजनीश को जबरन अपनी बाइक पर बैठाया और ले गए।

हमला: कुछ देर बाद, रजनीश पटेल ऊंची पेट्रोल पंप के पास बेहोशी की हालत में पड़े मिले।

मुकदमा: रजनीश के भाई अवनीश पटेल की तहरीर पर चारों सिपाहियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

सख्त कार्रवाई और तलाशी अभियान

घटना के बाद चारों आरोपित फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए, डीआईजी ने जांच के बाद मोहाना थाना अध्यक्ष और चारों सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कुल सात टीमें गठित की गई थीं।

जांच में पुलिस को सूचना मिली कि सिपाही मनोज यादव और राजन सिंह मनाली में छिपे हुए हैं। सिद्धार्थनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को दोनों को मनाली पुलिस की मदद से दबोच लिया।

एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दो सिपाही मनोज और राजन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आगे कहा, “शेष दो सिपाहियों की तलाश जारी है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.