महराजगंज में छठ का धूम, आस्था और विश्वास का संगम, परंपराओं को मिली गति, जानें जिले भर में कैसे मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ?

ब्यूरो रिपोर्ट

अत्यंत अल्प समय में लोगों के अंतर्मन में आस्था, विश्वास और अपार भक्ति-भाव का अलख जगाने वाला सबसे लोकप्रिय पर्व ‘छठ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

अत्यंत अल्प समय में लोगों के अंतर्मन में आस्था, विश्वास और अपार भक्ति-भाव का अलख जगाने वाला सबसे लोकप्रिय पर्व ‘छठ’ अब बिहार, यूपी और झारखंड से चलकर अब पूरे प्रदेश और अन्य देशों तक पांव पसार चुका है।

वर्ष 2025 का छठ महापर्व एक त्योहार ही नहीं बल्कि आस्था, विश्वास और भक्ति-भाव एवं सामाजिक समरसता का अनोखा संगम साबित हुआ है। छठ महापर्व केवल भक्ति-भाव का ही नहीं, बल्कि आपसी संबंधों और रिश्तों को मजबूत करने का भी प्रतीक है। छठ महापर्व के अवसर पर लोग अपने-अपने सगे-संबंधियों को घर बुलातें है और सब साथ मिलकर छठ घाट पर पूजा-अर्चना करने जाते हैं।

बात महराजगंज की करें तो इस वर्ष जिले भर में छठ महापर्व अत्यंत उत्साह और भक्ति-भाव के नए उमंग और नई ऊर्जा के साथ मनाया गया। जिले भर में हजारों छठ घाटों पर हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं अपने पूरे परिवार और सगे-संबंधियों के साथ पहुंचकर लोक आस्था के इस विशाल पर्व को परंपरागत तरीके से बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया, जो परंपराओं को विकसित करने का नया रूप उभरकर सामने आया है।

छठ पर्व से पहले जहां एक तरफ बाजारों में फल-फूल समेत अन्य संबंधित सामानों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही, वहीं दूसरी तरफ छठ के दिन शाम और सुबह को सूर्य अर्घ्य देने छठ घाटों पर भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जो इस पर्व की भव्यता,विश्वास और बढ़ती लोकप्रियता का स्पष्ट उदाहरण बन गया।

छठ को लेकर की गई तैयारियां और घाटों का आकर्षक रूप,छठ महापर्व की बढ़ती लोकप्रियता का मिसाल बन गया है।

राजनीतिक दलों से लेकर समाजसेवियों एवं अन्य जिले के आला अधिकारियों ने भी छठ घाटों पर पहुंचकर छठ महापर्व के इस विशेष अवसर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया, जो जनपदवासियों के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार लम्हा बन गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.