लखनऊ :चलते ट्रक से निकला विशाल अजगर, मड़ियांव इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर मचा हड़कंप; घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू

लखनऊ

राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में आज (मंगलवार) उस वक्त अफरा-तफरी मच गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में आज (मंगलवार) उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर एक चलते ट्रक के भीतर से एक विशाल अजगर सांप बाहर निकल आया।सड़क पर अचानक अजगर देखकर राहगीरों और वाहन चालकों में भगदड़ मच गई और इलाके में भारी हड़कंप मच गया।घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम को अजगर को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।पुलिस ने इस दौरान भीड़ को नियंत्रित किया और अजगर के रेस्क्यू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.