
महराजगंज

महराजगंज जनपद में दीपावली पर्व के समापन के बाद आज बुधवार को महराजगंज जिले में मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे उत्साह और भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में दीपावली पर्व के समापन के बाद आज बुधवार को महराजगंज जिले में मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे उत्साह और भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नगर क्षेत्रों सहित ग्रामीण अंचलों से भी श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाएं लेकर विसर्जन स्थल की ओर रवाना हुए।
विसर्जन यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर डीजे और बैंड-बाजे की धुनें गूंजती रहीं। भक्तजन, विशेषकर युवा, इन धुनों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूरे रास्ते ‘मां लक्ष्मी के जयकारों’ से माहौल भक्तिमय बना रहा। विसर्जन यात्रा में महिलाएं और बच्चे भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
युवाओं ने विशेष रूप से डीजे की धुनों पर खूब नृत्य किया और मां लक्ष्मी के गीतों पर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। भक्तों ने नम आंखों से मां की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विदाई दी और सुख, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
दीपावली पर्व के समापन के साथ ही जिले भर में विसर्जन की धूम रही और यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
बहराइच: भाजपा जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला, वाहन तोड़ा,सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2025







